नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘इश्कबाज’ में खलनायिका की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री अनीशा हिंदुजा इन दिनों शो ‘कुंडली भाग्य’ में सकारात्मक किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि वह नकारात्मक भूमिकाओं से मिले ब्रेक का आनंद ले रही हैं क्योंकि वह उनके लिए उबाऊ और नीरस हो गया था।

अनीशा ने अपने बयान में कहा, “नकारात्मक किरदार निभाने के बाद मैं ‘कुंडली भाग्य’ में अपने किरदार का आनंद ले रही हूं। मैं राखी का किरदार निभा रही हूं, जो बेहद दयालु है। मैं एक जैसे (नकारात्मक) किरदारों से ब्रेक लेने के बाद सकारात्मक किरदारों का आनंद ले रही हूं।”

उन्होंने कहा, “ऐसा पहली बार है कि मुझे सकारात्मक किरदार निभाने का मौका मिला है..वह भी एकता कपूर के शो में। मुझे सोशल मीडिया पर भी अपने प्रशंसकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493