’96’ में 96 वर्ष के बुजुर्ग के किरदार में नजर आएंगे विजय सेतुपति

चेन्नई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अपराध पर अधारित तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विजय सेतुपति हमेशा अपने किरदारों के साथ प्रयोग के लिए जाने जाते हैं। वह आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ’96’ में 96 वर्ष के बुजुर्ग के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “बुजुर्ग का किरदार पूरी फिल्म में नहीं है। 96 वर्षीय वृद्ध का किरदार केवल कुछ दृश्यों में ही देखा जाएगा। इसकी कहानी विजय सेतुपति के जीवन के तीन चरणों पर आधारित है, जिसमें वह 16 वर्षीय, 36 वर्षीय और 96 वर्षीय का किरदार निभाते देखे जाएंगे।”

फिल्म का निर्देशन प्रेम कुमार ने किया है। फिल्म में तृषा, काली वेंकट और अदुकलाम मुरुगादौस मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह पहली बार नहीं है जब विजय सेतुपति किसी बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं।

फिलहाल फिल्म ’96’ की शूटिंग पुदुचेरी में चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493