रयान रेनोल्ड्स ने दोस्त का दफ्तर रंगा था

लॉस एंजेलिस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रयान रेनोल्ड्स ने यह खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अपने दोस्त का कार्यालय गहरे भूरे रंग (गहरा लाल या बैंगनी भूरा) से रंगा दिया था। उन्होंने डेस्क और कलम को भी रंगों से संजाया।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, रयान ने मेन्स हेल्थ पत्रिका के फोटोशूट के बाद कहा, “मेरा दोस्त एक सप्ताह के लिए शहर से बाहर गया था। जब वह चला गया तो मैंने पूरा ऑफिस गहरे भूरे रंग में रंग दिया।”

रयान ने कहा कि गहरा भूरा अलग तरह का रंग है।

उन्होंने बताया, “मैंने सिर्फ ऑफिस को ही नहीं, बल्कि ऑफिस की सारी चीजें उसी रंग में रंग दिया। डेस्क के अंदर, सभी पेंसिलें, हर पेन, सबकुछ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493