बालाकृष्णा की 102वीं फिल्म की शूटिंग शुरू

हैदराबाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता नंदमूरि बालाकृष्णा की आगामी तेलुगू फिल्म की शूटिंग गुरुवार से शुरू हुई। के.एस. रवि कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म उनकी 102वीं फिल्म होगी।

सूत्र के मुताबिक, रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की आधिकारिक तौर पर शूटिंग आज से शुरू हुई और इसके बाद यह नियमित रूप से चलेगी।”

बालाकृष्णा और नयनतारा तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘सिम्हा’ और ‘श्री राम राज्यम्’ में नजर आ चुके हैं।

सी. कल्याण फिल्म पर काम कर रहे हैं और निर्माता अगली रिलीज के इंतजार में हैं।

‘मुत्तु’ और ‘अन्नामलाई’ जैसी हिट फिल्म दे चुके रवि कुमार और बालाकृष्णा पहली बार साथ दिखेंगे।

इस बीच, बालाकृष्णा की मारधाड़ से भरपूर आगामी तेलुगू फिल्म ‘पैसा वसूल’ 1 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493