चेरुयोट के संन्यास से केन्या की उम्मीदों को झटका

नैरोबी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। विवियन चेरुयोट की संन्यास की खबर से विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2017 में अच्छे प्रदर्शन के लिए केन्या की उम्मीदों को झटका लगा है।

उनके संन्यास से अब चार अगस्त से शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10,000 मीटर रेस स्पर्धा में अन्य खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण पदक जीतने की प्रतिद्वंद्विता थोड़ी आसान हो जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चेरुयोट ने अब मैराथन का रुख कर लिया है और केन्या अब नई टीम के निर्माण के लिए प्रयास कर रहा है।

चेरुयोट ने अपने एक बयान में कहा, “केन्या की टीम मजबूत है। मेरे लिए संन्यास लेने का समय आना ही था और अब मैं मैराथन पर ध्यान दे रही हूं। मैं अब केन्या के अन्य एथलीटों को ट्रैक पर प्रतिस्पर्धा करते हुए देखूंगी। मुझे उन पर भरोसा है और मैं जानती हूं कि उनमें अन्य एथलीट को हराने की क्षमता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493