मंत्री विजय शाह को सांप ने डसा?

BrTaZOhCcAAL3mfभोपाल : खाद्य और नागरिक आपूर्ती मंत्री विजय शाह को सुबह तीन बजे सोते समय उनके शयनकक्ष में सांप ने डस लिया.ऐसा श्री विजय शाह ने बताया,श्री शाह ने अपने नाड़े को काटकर उंगली को कसा और सहयोगी के साथ अस्पताल आये और मंत्री जी को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर दिया गया.

खबरनवीस ने जब विजय शाह से मुलाकात की और उनकी उस उंगली को देखा जिस पर वे कह रहे दी की काटा गया है तो ऐसा कोई निशान नहीं दिखा जिससे दिखता हो की सांप ने काटा है,इसकी पुष्टि चिकित्सक ने भी की जिन्होने कहा की जहर के कोई लक्षण नहीं प्रतीत हो रहे हैं.

डर गए थे विजय शाह,घबडा कर अस्पताल गए

दरअसल विजय शाह अकेले थे और उन्होने अपनी पलंग पर ही भोजन किया था,भोजन को चूहे खाने आये और खाने की सुगंध विजय शाह की उंगली में भी पा कर कुतुर दिया,बस यही से हडकम्प मच गया.शाह को अंधेरे में लगा की कोई सांप है,और उन्हें दिलासा देने वाला कोई परिवार का सदस्य भी नहीं मौजूद था.

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने अस्पताल पहुँचकर वहाँ भर्ती खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री विजय शाह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री शाह जे.पी.हास्पिटल मे भर्ती हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493