कोलगेट-पामोलिव का मुनाफा 8 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोलगेट-पामोलिव के मुनाफे में 8.48 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोलगेट-पामोलिव के मुनाफे में 8.48 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा बढ़कर 136.38 करोड़ रुपये रहा, जोकि वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के दौरान 125.72 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय में 2.43 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,131.01 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,159.17 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “कोलगेट-पामोलिव की 30 जून को खत्म हुई तिमाही में कुल 1.109.9 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जोकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 3 फीसदी कम है। कंपनी की बिक्री पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने का असर पड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493