मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पिछले दिनों डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के चलते उन्हें यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पिछले दिनों डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के चलते उन्हें यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो के मैनेजर मुर्शीद ने आईएएनएस से कहा, “दिलीप सर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। शायरा जी उनके साथ हैं।”
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित 94 वर्षीय दिग्गज अभिनेता को बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पश्चिमी बांद्रा की सुविधा संबंधी सेवाओं के सीईओ रविशंकर ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत स्थिर है।”
दिलीप कुमार के एक पारिवारिक दोस्त उदय तारा नायर ने आईएएनएस से कहा, पिछले कुछ वर्षो से दिलीप कुमार उम्र संबंधी परेशानी के चलते बीमार होते रहे हैं। पिछले दो दिनों से उनको बुखार आ रहा था।
दिलीप कुमार 1998 में रिलीज हुई ‘किला’ में आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे। उन्हें 1994 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम और ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों में अपने बेमिसाल अभिनय के लिए लोकप्रिय यूसुफ खान (दिलीप कुमार) ने 1966 में अपनी उम्र से 20 वर्ष छोटी सायरा बानो से शादी की थी।
dharmpath.com dharmpath