नेमार को फ्रांसीसी क्लब से मिला प्रस्ताव महंगा नहीं : मोरिन्हो

डबलिन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो को नहीं लगता कि नेमार को फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से मिला प्रस्ताव महंगा है।

जर्मेन क्लब से नेमार को कथित रूप से रिकॉर्ड प्रस्ताव मिला।

मोरिन्हो ने बुधवार रात मैनचेस्टर युनाइटेड के साम्पडोरिया के खिलाफ खेले गए मैच के बाद यह बयान दिया। इस मैच में युनाइटेड ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

‘ईएसपीएनएफसी’ के अनुसार, मोरिन्हो ने अपने बयान में कहा, “हमने जब इतनी ही राशि पॉल पोग्बा के साथ करार के लिए दी थी, तो मैंने कहा था कि यह बहुत ज्यादा नहीं है। महंगे वह होते हैं, जो एक निश्चित स्तर के साथ एक विशिष्ट गुणवत्ता के साथ प्राप्त होते हैं। मुझे लगता है कि नेमार भी उसी राशि में जा रहे हैं, तो यह ज्यादा नहीं है।”

बार्सिलोना ने बुधवार को इस बात का खुलासा किया था कि नेमार की इच्छा जर्मेन क्लब में जाने की है, जिसने स्टार खिलाड़ी के लिए 22.2 करोड़ यूरो (26.295 करोड़ डॉलर) का प्रस्ताव रखा था।

यह राशि 12 माह पहले युनाइटेड में शामिल हुए पोग्बा के लिए दी गई राशि से दोगुनी है।

मोरिन्हो ने कहा कि नेमार एक मजबूत खिलाड़ी हैं। यह उनके प्रदर्शन का परिणाम है।

मोरिन्हो ने कहा कि वह ‘ट्रांसफर विंडो’ के बंद होने से पहले एक और खिलाड़ी के साथ करार करना चाहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493