फोटोग्राफी मेरी रचनात्मक भूख शांत करती है : आमिर दल्वी

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ‘सुपर कॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्स’ और ‘देवांशी’ जैसे शो से लोकप्रिय हुए अभिनेता आमिर दल्वी का कहना है कि उन्हें सभी आकर्षक चीजों की तस्वीरें लेना बहुत अच्छा लगता है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “फोटोग्राफी मेरी रचनात्मक भूख को शांत करती है। मुझे सभी आकर्षक चीजों की तस्वीरें लेनी पसंद है। मैं हमेशा अपना कैमरा अपने पास रखता हूं और मेरे अंदर का फोटोग्राफर आलसी नहीं हैं।”

आमिर ने कहा कि उन्हें अपनी तस्वीरों के साथ प्रयोग करना पसंद हैं, यह लाइट और एंगल के बारे में है, जो तस्वीर को जीवंतता प्रदान करती है। फोटोग्राफी किसी को अच्छा दिखाने के लिए उसके प्रति आपकी प्रतिबद्धता के बारे में भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493