अच्छी फिल्में मेरी कमजोरी हैं : रूप दुर्गापाल

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘बालिका वधू’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का कहना है कि अच्छी फिल्में उनकी कमजोरी है। उनका यह भी मानना है कि कलाकारों को विश्व सिनेमा के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अच्छी फिल्में मेरी कमजोरी हैं। मैंने अंग्रेजी से लेकर स्पेनिश, जर्मन, रूसी, जापानी, चीनी फिल्में देखी हैं। मेरा मानना है कि एक कलाकार के लिए विश्व सिनेमा को जानना जरूरी है।”

रूप ने बताया कि उन्हें फैंटेसी और साइंस फिक्शन फिल्में खासतौर से पसंद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टाइम ट्रैवल पर आधारित फिल्में भी पसंद हैं और वह किसी दिन टाइम ट्रैवल पर आधारित श्रृंखला या फिल्म करने की उम्मीद करती हैं।

अभिनेत्री जल्द ही पाश्र्व गायिका के रूप में आगाज करने जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493