गेम्मा व्हेलन ने इंदिरा वर्मा को बताया सेक्सी

लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री गेम्मा व्हेलन का कहना है कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की सह-कलाकार भारतीय मूल की इंदिरा वर्मा उन्हें ‘सेक्सी’ लगती हैं और इंदिरा को चूमना उन्हें अच्छा लगेगा।

व्हेलन ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में यारा ग्रेजॉय की भूमिका निभाई है। इसके मौजूदा सातवें सीजन के एक एपिसोड में वह इंदिरा को चूमती नजर आएंगी।

‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हेलन का कहना है कि वह चुंबन दृश्य उम्मीद से कहीं ज्यादा सेक्सी हो गय है।

व्हेलन ने कहा, “इंदिरा सबसे सेक्सी लोगों में एक हैं। हमने बहुत प्यारा वक्त साथ बिताया (शूटिंग के दौरान)। इंदिरा और मैं थोड़े निर्भीक से हैं, हम ऐसा ही होना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “वास्तव में शुरुआत में इस दृश्य में उन्हें एल्फी एलेन (जो थियो की भूमिका है) को चूमना था। लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। हमें नहीं पता था कि हमें एक दूसरे को चूमना होगा।”

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का सातवां सीजन भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर प्रसारित हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493