लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नताली पोर्टमैन आगामी फिल्म ‘ब्रोंेको बेले’ में बैल सवार की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। इसे लेकर बातचीत चल रही है।
लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नताली पोर्टमैन आगामी फिल्म ‘ब्रोंेको बेले’ में बैल सवार की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। इसे लेकर बातचीत चल रही है।
वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘जैकी’ की अभिनेत्री से आगामी फिल्म में एक बैल सवार की भूमिका को लेकर बातचीत जारी है। इसका निर्देशन एना रोज हेल्मर द्वारा किया जाएगा।
फिल्म एक वेटरेस पर आधारित है, जिसका सपना रोडियो (बैलों की दौड़ का खेल) में शामिल होना है।
एंड्रयू लेजर द्वारा निर्मित फिल्म की पटकथा खुर्रम लोंगी ने लिखी है।
dharmpath.com dharmpath