घर में 17 साल बाद श्रीलंका को मिली पारी की हार

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका को उसके घर में पारी से हरा पाना किसी भी टीम के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह कारनामा कर दिया।

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले ली।

यह बीते 17 साल में पहली बार श्रीलंका की घर में पारी की हार है। श्रीलंका को इससे पहले 21 जून, 2000 को गॉल में पाकिस्तान ने एक पारी और 163 रनों से हराया था। इसके बाद अब भारत ने यह कमाल किया है।

श्रीलंका को हालांकि, कुल सात बार एक पारी के अंतर से हार मिली है, जिसमें तीन बार पाकिस्तान और एक-एक बार दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और भारत ने यह कारनामा किया है। 2000 के बाद पहली बार श्रीलंका को किसी टीम ने एक पारी से हराया है।

इससे पहले भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 304 रनों से हराया था, जो भारत की श्रीलंका पर उसके घरेलू मैदा पर रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493