अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया तट से गायब नौसैनिकों की तलाश रोकी

कैनबरा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया तट पर विमान दुर्घटना के बाद से गायब तीन नौसैनिकों की तलाश और बचाव के लिए शुरू किया गया अभियान अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को निलंबित कर दिया।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रपट के मुताबिक, एक हाइब्रिड विमान एमवी-22 ओस्प्रे शोलवाटर खाड़ी के तट पर क्वींसलैंड राज्य में शनिवार को करीब शाम चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जापान के ओकिनावा स्थित 3मरीन एक्सपेडिशनरी फोर्स के एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के समय ओस्प्रे में 26 कर्मी सवार थे और 23 को बचा लिया गया है।

बयान में कहा गया है, “अभियान को अब बरामदगी प्रयासों में बदल दिया गया है। तीन लापता नौसैनिकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।”

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बयान के हवाले से कहा, “जैसे ही समुद्र की स्थिति इजाजत देगी, आगे इलाके में खोज, आकलन व बरामदगी के प्रयास शुरू किए जाएंगे। बरामदगी व बचाव कार्य को पूरा करने में कई महीने लग सकते हैं।”

दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493