रियो डी जनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रूस का फुटबाल क्लब स्पार्ताक मॉस्को फारवर्ड लुआन के साथ करार की रेस में अन्य क्लबों की तुलना में सबसे आगे है।
लुआन वर्तमान में ब्राजील सेरी-ए लीग क्लब ग्रेमियो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रेमियो ने अपने 24 वर्षीय मिडफील्डर को दिसम्बर में ब्राजीलियाई सीजन की समाप्ति के बाद भी क्लब में ही रखने की इच्छा जताई है।
इटली के क्लब साम्पडोरिया और तुर्की क्लब फेनेरबाचे भी लुआन के साथ करार की रेस में शामिल हैं।
ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए एक मैच खेलने वाले लुआन ने 2012 में ग्रेमियो क्लब में शामिल होने के बाद से अब तक खेले गए 206 मैचों में 59 गोल दागे हैं।
साल 2014 में ओलम्पिक पदक जीतने वाले लुआन का ग्रेमियो के साथ करार सितम्बर, 2018 तक है।
dharmpath.com dharmpath