चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जूनियर एनटीआर अभिनीत आगामी तेलुगू फिल्म ‘जय लव-कुश’ के निर्माताओं ने इसके दो नए पोस्टर सोमवार को जारी किए।
इस फिल्म के निर्देशक बॉबी हैं। इस पोस्ट के जरिए लव कुमार के किरदार को दर्शकों के सामने रखा गया है, जिसे जूनियर एनटीआर ने निभाया है।
इन पोस्टरों में जूनियर एनटीआर के किरदार लव कुमार की आकर्षक झलक नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें वह बैंक के एक कर्मचारी का किरदार निभा रहे हैं।
इस फिल्म में वह एक जैसे दिखने वाले तीन किरदार निभा रहे हैं।
अपने एक किरदार में वह कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को हॉलीवुड के मेक-अप आर्टिस्ट वांसे हार्टवेल ने तैयार किया है। उन्होंने ‘द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग’ और ‘शटर आईलैंड’ में काम किया है।
इस फिल्म में राशी खन्ना और निवेथा थोमस भी मुख्य किरदार में हैं।
इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता रॉनित रॉय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं।
कल्यानरम द्वारा निर्मित इस फिल्म में देव श्री प्रसाद ने संगीत दिया है।
dharmpath.com dharmpath