कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र के रंजनगांव फूड पार्क में अपना सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र के रंजनगांव फूड पार्क में अपना सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नुस्ली वाडिया ने यहां कंपनी के 98वें आम सभा में शेयरधारकों से कहा, “कंपनी ने रंजनगांव फूड पार्क में अपना सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया है।”
ब्रिटेनिया ग्रीस की एक कंपनी चिपिता के साथ मिलकर रेडी-टू-ईट फिल्ड क्रोइसेंट्स के उत्पादन के लिए एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने जा रही है। फिल्ड क्रोइसेंट्स भारत जैसे दूसरे देशों में काफी लोकप्रिय है।
कंपनी की सालाना वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वह बाजार में आगे रहने के लिए और अपने आप को संपूर्ण खाद्य कंपनी में बदलने के लिए विभिन्न उत्पाद जारी करती रहेगी।
वाडिया ने कहा कि कंपनी का जोर नए उत्पाद लांच करने और लागत घटाने पर निवेश करने पर है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी एक दुग्ध पदार्थ परियोजना पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी बिस्कुट, केक, रस्क और ब्रेड श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही है।
वाडिया ने कहा कि कंपनी के पास खुद की विनिर्माण क्षमता का अनुपात ज्यादा है। वर्तमान में कंपनी करीब 55 फीसदी उत्पादन खुद करती है और बाकी तीसरे पक्ष के उत्पादक से करवाती है। कंपनी का लक्ष्य अगले दो सालों में विनिर्माण क्षमता को बढ़ाकर 65 फीसदी करना है।
कंपनी ने बताया कि असम में उसके ग्रीनफील्ड संयंत्र पर काम चालू है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होगी। मुद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र में ग्रीनफील्ड परियोजना की स्थापना की जा रही है, जिसके आनेवाले साल में शुरू होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath