लीवरपूल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अगर इस ग्रीष्मकालीन ‘ट्रांसफर विंडो’ में इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल किसी भी डिफेंडर के साथ करार नहीं कर पाता है, तो कोच जुर्गेन क्लोप को इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
क्लोप ने कहा कि लीवरपूल अपनी रक्षणपंक्ति से खुश है और उसे अतिरिक्त डिफेंडर की जरूरत नहीं है।
‘ईएसपीएनएफसी’ को दिए एक बयान में क्लोप ने कहा, “नजर दौड़ाइए और किन्ही पांच खिलाड़ियों के नाम मुझे सुझाइए, जो हमें मजबूत टीम बना सकते हैं। आपको इसके लिए पुरस्कार जरूर मिलेगा।”
कोच ने कहा, “यह मुश्किल है। हमारे पास चार डिफेंडर हैं और मुझे नहीं लगता कि हमें और किसी डिफेंडर की जरूरत है। इस पल में मुझे अपनी टीम से संतोष है। 31 अगस्त तक हालांकि, हम इस विकल्प के लिए तैयार हैं।”
लीवरपूल ने प्री-सीजन दौरे में एथलेटिक बिलबाओ के साथ खेले गए एक दोस्ताना मैच में 3-1 से जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath