चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘श्रीमंथुडु’ की रिलीज को दो वर्ष पूरे होने के बाद भी फिल्मकार कोरातला शिव का कहना है कि इस फिल्म से जुड़ी यादें उनके जहन में अब भी ताजा हैं।
चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘श्रीमंथुडु’ की रिलीज को दो वर्ष पूरे होने के बाद भी फिल्मकार कोरातला शिव का कहना है कि इस फिल्म से जुड़ी यादें उनके जहन में अब भी ताजा हैं।
शिव ने सोमवार को ट्वीट किया, “दो वर्ष कैसे बीत गए पता ही नहीं चला, लेकिन यादें अब भी ताजा हैं। कई यादगार लम्हे हैं।”
महेश बाबू और श्रुति हासन अभिनीत ‘श्रीमंथुडु’ एक करोड़पति शख्स की कहानी है, जो एक गांव में परिवर्तन लाने की शपथ लेता है, लेकिन इस प्रक्रिया में उसे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। यह महेश बाबू के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से है।
मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित फिल्म में महेश और शिव ने पहली बार साथ काम किया था।
निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी दूसरी बाद आगामी तेलुगू राजनीतिक थ्रिलर ‘भारत अने नेनू’ पर साथ काम कर रही है।
dharmpath.com dharmpath