चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘मानगरम’ और ‘शामंताकमणि’ जैसी सफल फिल्में देने वाले अभिनेता संदीप किशन के जल्द ही फिल्मकार गौतम वासुदेव के साथ एक द्विभाषी फिल्म में काम करने की संभावना है।
चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘मानगरम’ और ‘शामंताकमणि’ जैसी सफल फिल्में देने वाले अभिनेता संदीप किशन के जल्द ही फिल्मकार गौतम वासुदेव के साथ एक द्विभाषी फिल्म में काम करने की संभावना है।
संदीप फिलहाल गौतम की आगामी तमिल फिल्म ‘नारागसूरन’ की शूटिंग कर रहे हैं।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “संदीप और गौतम सर एक द्विभाषी तमिल-तेलुगू फिल्म में काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे अर्से से जानते हैं। यहां तक कि अभिनेता बनने से पहले संदीप ने थोड़े समय के लिए गौतम के सहयोगी के रूप में काम किया। जल्द ही इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की जा सकती हैं।”
सूत्र ने कहा, “संदीप द्वारा विविधतापूर्ण किरदार चुनने को लेकर गौतम सर उनसे बेहद प्रभावित हैं। उन्हें ‘मानगरम’ में संदीप का काम काफी पसंद आया था। उन्होंने पहले भी साथ काम करने पर विचार किया था, लेकिन बात बन नहीं पाई।”
कार्तिक नरेन निर्देशित ‘नारागसूरन’ केरल में फिल्माई जा रही है। फिल्म में अरविंद स्वामी, इंद्रजीत सुकुमारन और श्रिया सरन भी हैं।
dharmpath.com dharmpath