चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘रंग दे बसंती’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में अपने काम से लोकप्रियता हासिल कर चुके छायाकार बिनोद प्रधान आगामी फिल्म ‘कायामकुलम कोचुन्नी’ के साथ मलयालम फिल्म उद्योग में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म केरल के सबसे खतरनाक चोर के जीवन पर आधारित है।
रोशन एंड्रज द्वारा निर्देशित फिल्म में निविन पॉली कोचुन्नी की भूमिका में हैं। उन्हें वर्ष 1990 के दशक में केरल के रॉबिन हुड के रूप से जाना जाता है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की शूटिंग उडुपी में अगले महीने से शुरू होगी। बिनोद प्रधान कैमरा संभालेंगे। फिल्म के लिए तकनीकी टीम को अंतरिम रूप दिया जा रहा है।”
अमला पॉल और नवोदित प्रियंका प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सूत्र ने कहा, “अमला के किरदार ने कोचुन्नी के जीवन में एक अहम भूमिका निभाएगा। वह उनकी प्रेमिका नहीं होंगी, लेकिन उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।”
निविन वर्तमान में आगामी तमिल फिल्म ‘रिची’ और मलयालम फिल्म ‘हे जुड’ की रिलीज के इंतजार में हैं।
वह मलयालम फिल्म ‘कैराली’ पर भी काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह केरल के सबसे बड़े मालवाहक जहाज के लापता होने पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath