मोनाको, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग चैम्पियन एएस मोनाको ने अल्जीरियाई विंगर राचिड घेजाल के साथ करार की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक अब तक घेजाल लियोन के लिए खेल रहे थे और अब वह चार साल के करार के तहत मोनाको से जुड़ चुके हैं।
मोनाको के उपाध्यक्ष वादिम वासिलेव ने इसकी पुष्टि की है।
घाजिल ने 2012 में लियोन के लिए खेलते हुए पेशेवर करियर का आगाज किया था और वह अब तक क्लब के लिए 119 मैच खेल चुके हैं।
घाजिल ने कहा है कि नए क्लब के साथ वह नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना चाहते हैं और इसी लक्ष्य के साथ वह आगे का सफर जारी रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath