पाकिस्तान ने भारतीय उपउच्चायुक्त को तलब किया

इस्लामाबाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर मंगलवार को भारत के उपउच्चायुक्त जे. पी. सिंह को तलब किया।

एक दिन पहले नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी महिला की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वह मंगलवार को नियंत्रण रेखा के नजदीक खुइराट्टा और कारेल सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने की निंदा करता है, जिसमें मंगलवार को एक अन्य महिला घायल हो गई।

वक्तव्य में कहा गया है, “संयम रखने की अपील के बावजूद भारत लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है। इस साल अब तक भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा और सीमा (वर्किं ग बाउंड्री) पर 600 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 25 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और 110 से अधिक घायल हुए।”

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि पिछले साल भारतीय सैनिकों ने 382 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

साथ ही पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि उसने भारत से 2003 में की गई संघर्षविराम संधि का सम्मान करने और संघर्षविराम उल्लंघनों की जांच किए जाने का अनुरोध किया है।

भारतीय उपउच्चायुक्त से यह भी कहा गया कि भारत और पाकिस्तान में नियुक्त संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप को जम्मू एवं कश्मीर में अपना काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493