भोजपुरी गायक गुंजन अब दिखेंगे पर्दे पर

पटना, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह अब भोजपुरिया पर्दे पर प्रवेश करने को तैयार हैं। वह दीपक शाह द्वारा प्रस्तुत और रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘नसीब’ में बतौर अभिनेता नजर आएंगे।

बिहार के नवादा जिले के रहने वाले गुंजन इससे पहले कई हिट भोजपुरी गानों के जरिए लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। अब वे अपनी अदाकारी से दर्शकों के समाने आने वाले हैं। गुंजन फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज और श्रेया मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अपनी पहली फिल्म के बारे में गुंजन ने आईएएनएस से कहा, “मैंने अब तक अपनी गायकी से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी, अब ‘नसीब’ के जरिए अपनी अदाकारी से भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि फिल्म का एक गाना अभी से काफी सुपर हिट हो चुका है, जो हरियाणवी फोक सिंगर व डांसर सपना के गाने से प्रेरित है।

गुंजन ने हालांकि यह भी कहा, “अभिनय करना आसान काम नहीं है, मगर मैंने फिर भी अपनी ओर से इस फिल्म में पूरी मेहनत की है। अब ये तो दर्शक ही बता पाएंगे कि मेरा यह काम उनको कितना पसंद आया।”

उन्होंने फिल्म के निमार्ता रंजीत सिंह और निर्देशक मेराज खान के साथ काम करने के अनुभव को बताते हुए कहा कि फिल्म के दौरान इनसे अभिनय की कई बारीकियों को जानने समझने का मौका मिला। फिल्म की पूरी टीम ने हमें सहयोग किया।

गुंजन ने कहा कि फिल्म ‘नसीब’ के लेखक नन्हे पांडेय ने इस फिल्म की अच्छी परिकल्पना की है। फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी।

उल्लेखनीय है कि बतौर गायक गुंजन सिंह ने अब तक 50 से भी अधिक हिट अलबम में अपने सुर का जादू बिखेर चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493