मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघना नायडू का कहना है कि उन्हें अमेरिका में रह रहे अपने परिवार की बेहद याद आती है। मेघना इन दिनों भारत में रह रहीं हैं। मेघना का कहना है कि इस बीच उनका अपने कुत्ते से खास लगाव हो गया है।

मेघना ने कहा, “मेरा परिवार इस समय अमेरिका में हैं। अगर परिवार साथ न हो तो उत्सवों की खुशी फीकी पड़ जाती है। मुझे उनकी बेहद याद आती है।”
अभिनेत्री ने कहा, “लेकिन मेरा अपने छोटे से कुत्ते जोए के साथ लगाव काफी गहरा हो गया है। मुझे उससे वही भावनएं, प्यार और सुरक्षा मिलती है जो अपने परिवार से मिलती है। जोए मेरे छोटे भाई की तरह है। मेरा उसके साथ खास रिश्ता है।”
मेघना ‘पृध्वी नारायण’, ‘कत्थेगलु सार कत्थेगलु’, ‘माशूका’, ‘वैथीस्वरन’ जैसी दक्षिणी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाती है।
मेघना ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी काफी नाम कमाया है। उन्हें इससे पहले टेलीविजन चैनल कलर्स के लोकप्रिय शो ‘ससुराल सिमर का’ में देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath