घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 9-10 फीसदी बढ़ेगी : आईसीआरए

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 9-10 फीसदी की दर से बढ़ेगी और अगले पांच वित्त वर्षो में यह बढ़कर 9 से 11 फीसदी तक होगी। एक अध्ययन में बुधवार को यह बात सामने आई है।

आईसीआरए के अध्ययन के मुताबिक, सातवें वेतन आयोग के लागू होने तथा उद्योगों के वित्त पोषण में बढ़ोतरी होने से वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में नोटबंदी के बावजूद दोपहिया जैसे उपसमूहों में मांग में वृद्धि दर्ज की गई।

अध्ययन में कहा गया, “वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री में अच्छी तेजी दर्ज की गई। हालांकि 2017 के जून में जीएसटी लागू होने को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण थोक मांग में कमी आई, क्योंकि डीलर कर बढ़ने की आशंका के कारण पुराने स्टॉक खत्म करने में जुटे थे।”

अध्ययन में कहा गया है, “हालांकि 2017 के जुलाई में मांग में तेजी दर्ज की गई और घरेलू थोक मांग में बढ़ोतरी हुई।”

इस अध्ययन में कहा गया है कि यात्री कारों का खंड अर्थव्यवस्था की सेहत का संकेत देनेवाला एक प्रमुख खंड है।

अध्ययन में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में निर्यात में दो अंकों की वृद्धि यानी 13.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, जो कुल थोक बिक्री का करीब 20 फीसदी है।

अध्ययन में कहा गया है लक्जरी वाहनों पर 15 फीसदी से 25 फीसदी तक का सेस लगाना उद्योग के लिए चुनौती है और इससे मांग प्रभावित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493