विश्व एथलेटिक्स : निएकेर्क ने 400 मीटर में कायम रखी बादशाहत (लीड-1)

लंदन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के स्टार धावक व्याडे वान निएकेर्क ने आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर रेस में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

मंगलवार की रात ओलम्पिक स्टेडियम में हुई इस स्पर्धा में निएकेर्क ने सभी प्रतिस्पर्धियों से आगे रहते हुए 43.98 सेकेंड में फिनिश लाइन पार की।

अपनी जीत के बाद एक बयान में निएकेर्क ने कहा, “इस विश्व खिताब को एकबार फिर जीतना शानदार रहा। यह आर्शीवाद है। आशा है प्रशंसकों ने इस रेस का आनंद लिया होगा।”

इससे पहले, 2015 में हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी निएकेर्क ने ही स्वर्ण पदक जीता था। तब उन्होंने 43.48 सेकेंड का स्मय निकाला था। इस स्पर्धा का विश्व रिकार्ड भी निएकेर्क के नाम ही है, जो उन्होंने पिछले साल हुए रियो ओलम्पिक में बनाया था। ओलम्पिक में उन्होंने 43.03 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता था।

दूसरे स्थान पर बहमास के स्टीव गार्डिनर रहे। उन्होंने 44.41 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक कतर के अबदालेह हारौन के नाम रहा। उन्होंने 44.48 सेकेंड का समय निकाला।

कांस्य पदक विजेता हारौन ने कहा, “मेरे देश के लिए मेरा इस पदक को जीतना खास पल रहा है। मैं गर्व के साथ इस कांस्य पदक को अपने साथ अपने देश ले जा सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493