हो ची मिन्ह, 10 अगस्त (आईएएनएस)। वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग टूर्नामेंट का आगाज दो सितम्बर से हो रहा है।
यह साइकिल रेस वियतनाम के 14 शहरों और प्रांतों से होकर गुजरेगी, जिसका समापन 17 सितम्बर को होगा। वियतनाम साइकिलिंग संघ ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वियतनाम और अन्य देशों तथा क्षेत्रों से 12 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। वे सभी हनोई से हो ची मिन्ह तक 1,800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि कुल एक अरब वियतनाम डोंग (44,000 डॉलर) रखी गई है।
dharmpath.com dharmpath