विश्व एथलेटिक्स : गोंग ने गोलाफेंक में चीन को दिलाया स्वर्ण

लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप के 2015 में खेले गए पिछले संस्करण में रजत पदक जीतने वाली चीन की लिजाओ गोंग इस बार अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रही हैं और उन्होंने अपने देश को 24 साल बाद इस चैम्पियनशिप की गोलाफेंक स्पर्धा में सोना दिलाया है।

यहां ओलम्पिक स्टेडियम में खेली जा रही विश्व एथलेटिक्स की महिलाओं की गोलाफेंक स्पर्धा में गोंग 19.94 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।

पिछली बार उन्होंने 20.30 मीटर की दूरी तक गोलाफेंक कर रजत हासिल किया था। वह 24 साल बाद चीन को विश्व चैम्पियनशिप की गोलाफेंक में सोना दिलाने में कामयाब रहीं हैं। उनसे पहले 1993 विश्व चैम्पियनशिप में हुआंग झिहोंग ने सोना जीता था।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने गोंग के हवाले से लिखा है, “24 साल से चीन ने विश्व चैम्पियनशिप की गोलाफेंक में स्वर्ण नहीं जीता था, इसलिए यह मेरे लिए खास पल है।”

दूसरा स्थान हंगरी की अनिता मार्टन को मिला है। उन्होंने 19.49 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक हासिल किया। 2015 में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की मिशेल कार्टर को इस बार भी कांस्य से संतोष करना पड़ा है। उन्होंने 19.14 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493