गोवा में मिनी स्कर्ट पर लगेगी रोक?

imagesimagesगोवा के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुदिन धवलीकर ने मिनी स्कर्ट को गोवा की संस्कृति के लिए खतरा बताया है।

धवलीकर ने कहा है कि राज्य के नाइटक्लबों में लड़कियों के छोटी स्कर्ट पहनने पर रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा है, “लड़कियों की हर जगह मिनी स्कर्ट पहनने की आदत गोवा की संस्कृति में फिट नहीं बैठती। यह पश्चिमी परिधान है और भारतीय संस्कृति के अनुकूल नहीं है। इसे पहनकर स्थानीय लड़कियाँ बदचलन दिखाई देने लगती हैं। उन्होंने कहा कि स्त्रियों को बिकनी पहनकर समुद्र के किनारे बैठने पर भी रोक लगनी चाहिए। इससे स्त्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। अगर यह सब आगे भी जारी रहा तो क्या होगा? हमें इसकी इजाज़त नहीं देनी चाहिए। इसे रोका जाना चाहिए।

लेकिन सुदिन धवलीकर ने माना कि अगर कोई अपने घर-आँगन में बिकनी पहने तो उन्हें इसपर कोई ऐतराज नहीं है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493