राघव ने एंकरिंग के मानदंडों को बदला है : आयुष्मान

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस सीजन 3’ के मेजबान अभिनेता-डांसर राघव जुयाल अपने काम में बहुत सहज हैं और उन्होंने पारंपरिक एंकरिंग के मानदंडों को बदल दिया है।

आयुष्मान अभिनेत्री कृति सैन और राजकुमार राव के साथ आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ का प्रचार करने कार्यक्रम में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “डांस प्लस ने देश के नृत्य मानदंडों में क्रांति ला दी है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि शो निर्माता देश के विभिन्न कोनों से कितने प्रतिभाशाली लोगों को मंच पर लाने कामयाब रहे हैं और इन्हें संवारने में सुपर जज रेमो डीसूजा से बेहतर भला कौन हो सकता है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, मेरे लिए शो की जान राघव है। मुझे उनका हास्य और उनकी सहजता बहुत पंसद है, जिसमें वह मूड को हल्का कर देते हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने पारंपरिक एंकरिंग के मानदंडों को बदल दिया है। मेजबान होने के नाते, वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं।”

‘डांस प्लस सीजन 3’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493