विश्व एथलेटिक्स : अकेले दौड़कर 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचे मकवाला

लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बोत्सवाना के एथलीट इसाक मकवाला ने अकेले दौड़कर यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मकवाला आंत्रशोध की समस्या से पीड़ित थे, लेकिन उन्हें इस स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए फिट घोषित किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मकवाला ने बुधवार रात को अकेले दौड़कर 20.20 सेकेंड में रेस को पूरा कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

आंत्रशोध होने के कारण 30 वर्षीय एथलीट सोमवार को 200 मीटर रेस के लिए हुए हीट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वे उन 30 एथलीटों में शामिल थे, जिन्हें चैम्पियनशिप के दौरान आंत्रशोध की समस्या हुई थी।

इस कारण वह मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर रेस के फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाए।

आयोजकों ने अपने एक बयान में कहा, “उनके क्वालीफाइ करने का समय निकल गया था, लेकिन शारीरिक रूप से फिट होने की घोषणा के बाद हमने अपने नियमों के तहत क्वालिफिकेशन समय के तहत अगर वह अगले क्वालिफिकेशन समय में रेस को पूरा कर लेते हैं तो उन्हें 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में हिस्सा लेने की अनुमति मिल जाएगी। मकवाला इसे हासिल करने में सफल रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493