यो यो की ‘लुंगी डांस’ के 4 साल पूरे

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रैपर हनी सिंह के गीत ‘लुंगी डांस’ ने आज ही के दिन चार साल पहले अपनी धुन पर सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया था। यह गीत वर्ष 2013 में रिलीज फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का था। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी कमाल की दिखी।

बेमिसाल बोल और बेहतरीन संगीत वाला ‘लुंगी डांस’ चार सालों से चार्टबस्टर में अपनी जगह कायम रखे हुए है।

आकर्षक गीत ने न केवल पूरे भारत को नाचने पर मजबूर किया, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना आकर्षण कायम रखे हुए है।

सुपरस्टार शाहरुख खान एक वैश्विक मनोरंजन के रूप में जाना जाता है। दुनिया भर में दर्शकों को टेड वार्ता और 60वां सैन फ्रांसिस्को फिल्म महोत्सव जैसे प्लेटफार्मो पर ‘लुंगी डांस’ कर उनका मनोरंजन किया।

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय शो ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ के दौरान हॉलीवुड के उम्दा अभिनेता विन डीजल को भी ‘लुंगी डांस’ पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया था।

दोनों सितारे हर साल इस गाने पर नृत्य करते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि यह गाना अब 4 वर्षीय पुराना गाना है। ‘लुंगी डांस’ के बाद दोनों ने कई सुपर हिट गाने दिए, लेकिन आज दोनों इसी गीत पर थिरकना पसंद करते हैं।

हनी सिंह का ‘लुंगी डांस’ रैप और देसी संगीत के मिश्रण की एक आदर्श रचना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493