म्यूनिख, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वीएफबी स्टटगार्ट ने बायर्न म्यूनिख के पूर्व डिफेंडर होल्गर बैड्ट्यूबर के साथ करार किया है।
स्टटगार्ट ने इस सीजन के लिए जर्मन लीग में वापसी की है। जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले बैड्ट्यूबर ने फ्री एजेंट के तौर पर स्टटगार्ट का रुख किया है। वह 2017-18 सीजन के अंत तक क्लब में बने रहेंगे।
बैड्ट्यूबर ने 15 साल तक बायर्न को सेवाएं दी हैं। 2007 में वह पेशेवर बने थे। उनके टीम में रहते बायर्न ने पांच जर्मन लीग, तीन जर्मन कप, दो सुपर कप औ एक चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।
2017 में बायर्न ने बैड्ट्यूबर का करार आगे नही ंबढ़ाया क्योंकि वह लगातार चोट से ग्रसित चल रहे थे।
अपने यूथ करियर के दौरान बैड्ट्यूबर ने दो साल के लिए स्टटगार्ट को भी अपनी सेवाएं दी थीं।
dharmpath.com dharmpath