संजय ने बेटी के जन्मदिन पर अपनी फिल्म का ट्रेलर जारी किया

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जेल से सजा काटने के बाद फिल्म ‘भूमि’ के साथ वापसी कर रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार को बेटी त्रिशाला के जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया।

फिल्म भूमि पिता और बेटी के रिश्ते पर ही आधारित कहानी है और यही वजह थी कि संजय ने इस मौके पर फिल्म का ट्रेलर जारी करना बेहतर समझा।

उनकी बेटी ने भी अपने ‘डैडी ड्यूक’ के लिए एक वॉयस मैसेज भेजा, जिसे ट्रेलर लांच पर सुनाया गया। इस अवसर पर संजय, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा और रणबीर कपूर जैसे सितारे उपस्थित थे।

त्रिशाला ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि आपने मेरे जन्मदिन पर ‘भूमि’ का ट्रेलर लांच किया। मुझे आप पर गर्व है।”

संजय के लिए ‘भूमि’ खास फिल्म है। भले ही वह तीन वर्ष बाद कैमरे के सामने आए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके काम का तरीका बदला नहीं है।

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अदिति राव हैदरी संजय की बेटी के रूप में दिखेंगी। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493