काबुल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में अचानक हुए बम विस्फोट में 30 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट गुरुवार को बाला बुलुक जिले के पेवा पसाव इलाके में आतंकवादियों द्वारा सरकारी सुरक्षा बलों के ठिकानों पर हमले की कोशिश के दौरान हुआ।
उन्होंने कहा, “जैसे ही आतंकवादी हमले के लिए तैयार हुए, एक आत्मघाती हमलावर की जैकेट में विस्फोट हो गया।”
अधिकारी ने कहा कि इस विस्फोट में कई आतंकवादी घायल भी हो गए।
तालिबानी आतंकवादी अफगानिस्तान में अप्रैल में वार्षिक विद्रोह शुरू करने के बाद से कई लोगों को मार चुके हैं।
ईरान से लगे प्रांत में सुरक्षा बलों व तालिबान आतंकवादियों के बीच बीते कुछ सालों से संघर्ष हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath