मांट्रियल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दूसरी वरीय स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रोजर्स कप में स्पेन के डेविड फेरर को मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
फेडरर ने स्पेनिश खिलाड़ी को 4-6, 6-4, 6-2 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मौजूदा विंबलडन विजेता फेडरर की सर्विस को फेरर ने पहले सेट में दो बार तोड़ा और पहला सेट जीत ले गए।
दूसरे सेट में भी फेडरर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अपने अनुभव के दम पर इस सेट में ही जीत हासिल करते हुए मैच को तीसरे सेट में ले गए।
तीसरे सेट में फेडरर ने दूसरी सर्विस को तोड़ा और स्पेनिश खिलाड़ी पर यहां से दबाव बना लिया और जीत हासिल करने में सफल रहे।
क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना स्पेन के ही रोर्बटो बाउतिस्ता से होगा जिन्होंने फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 4-6, 7-6(7-5), 7-6(7-2) मात देते हुए क्वार्टर फाइनल का सफल तय किया है।
dharmpath.com dharmpath