‘लोग कहते हैं, मैं महात्मा गांधी जैसा नहीं दिखता’

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी का कहना है कि लोग उनसे कहते हैं कि वह अपने परदादा जैसे नहीं दिखते।

तुषार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास के साथ ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6’ की आगामी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते दिखाई देंगे।

शो के प्रतियोगी बच्चों के बारे में तुषार ने कहा, “ये बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं और उनकी बेहतरीन आवाज ने मेरे दिल को छुआ।”

उन्होंने कहा, “दुनिया मुझसे कहती है कि मैं महात्मा गांधी जैसा नहीं दिखता, लेकिन मैं अपने तरीके से उनके आदर्शो पर खरा उतरने की कोशिश करता हूं, जितना कर सकता हूं।”

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड रविवार को जीटीवी पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493