‘फुकरे’, ‘मसान’ कई बार देख सकती हूं : ऋचा चड्ढा

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ से भोली पंजाबन के रूप में वापसी कर रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि वह उम्मीद करती हैं कि दर्शक उनकी फिल्म को पसंद करेंगे, क्योंकि यह कोई कमतर फिल्म नहीं है।

उनका यह भी कहना है कि एक दर्शक के तौर पर वह ‘फुकरे’ और ‘मसान’ कई बार देख सकती हैं।

ऋचा ने यहां आईएएनएस को बताया, “फिल्म में मैंने कुछ चीजें या अलग चीजें नोटिस की हैं.. जब भी मैं ‘फुकरे’ देखती हूं.. मैंने इसे सिनेमाघर में पांच या छह बार देखा है और हर बार मुझे कुछ नया मिला, क्योंकि हर दृश्य में बहुत कुछ घटित होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “.. और ‘मसान’ भी! मैं एक दर्शक के तौर पर आपको बता सकती हूं कि मैं ‘फुकरे’ और ‘मसान’ कई बार देख सकती हूं। सीक्वल फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ कहीं ज्यादा रोमांचक हैं। ‘भोली पंजाबन’ के रूप में मेरा किरदार अब ज्यादा आक्रामक है।”

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फैजल, मनजोत सिंह और ऋचा ने काम किया है।

इसकी सीक्वल फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ आठ दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493