मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियल गोर लोकप्रिय हॉरर शो ‘चीख’ में दिखाई देंगी।
प्रियल ने बताया, “मुझे हॉरर शोज और फिल्में बहुत पसंद हैं, इसलिए इस शैली का हिस्सा बनना अच्छा है। मैं ‘चीख’ में दिखूंगी। यह अद्भुत शो है, जो अपनी प्रत्येक कड़ी में आपको अनदेखा और अनसुना अनुभव देगा।”
उन्होंने कहा, “शो में मेरे प्रवेश के साथ यह दर्शकों की रूह कंपा देने वाला होगा।”
‘देखा एक ख्याब’, ‘ये है आशिकी’ और ‘इच्छाप्यारी नागिन’ में नजर आ चुकीं प्रियल ने पहले ही ‘चीख’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
यह टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath