जेमिसिन की ‘द ओबेलिस्क गेट’ को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास का ह्यूगो अवार्ड

हेलसिंकी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की ख्यातिलब्ध लेखिका नोरा के. जेमिसिन की रचना ‘द ओबेलिस्क गेट’ को इस साल सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के ह्यूगो अवार्ड के लिए चुना जाता है।

हेलसिंकी में आयोजित 75वें वर्ल्ड साइंस फिक्शन कनवेंशन में जेमिसिन को अवार्ड प्रदान किया गया।

यह उपन्यास जेमिसिन की ‘ट्रायोलॉजी’ की दूसरी कड़ी है। इस कड़ी की पहली पुस्तक ‘द फिफ्थ सीजन’ को भी 2016 में ह्यूगो अवार्ड मिल चुका है तथा न्यूयार्क टाइम्स ने 2015 में अपनी ‘नोटेबल बुक’ सूची में शामिल किया था।

जेमिसिन की ट्रॉयोलॉजी की तीसरी पुस्तक अगले महीने प्रकाशित होने वाली है।

शुक्रवार को ह्यूगो अवार्ड समारोह में जेमिसिन के अलावा एडा पामर को बेस्ट न्यू राइटर, सीनान मैकग्वेरे की ‘एव्री हर्ट अ डोरवे’ को वेस्ट नॉवेला, उर्सुला वेर्नोन की पुस्तक ‘द टोमैटो थीफ’ को बेस्ट नॉवेलेट्टे और अमल एल मोहतार की पुस्तक ‘सीजंस ऑफ ग्लास एंड आयरन’ को बेस्ट शॉर्ट स्टोरी का अवार्ड प्रदान किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493