सर्टिफाइड ऑर्गेनिक बेडिंग की नई रेंज लांच

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमी साता द्वारा स्थापित सर्टिफाइड ऑर्गेनिक बेड शीट ब्राण्ड अमोव ने शनिवार को अपनी नई श्रृंखला लांच की, जिसमें 100 फीसदी ऑर्गेनिक बेड शीट सैट, रजाई, कम्फर्टर/ड्यूवेट्स और कुशन कवर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि फार्म से लेकर फैब्रिक तक केमिकल रहित ऑर्गेनिक कॉटन का यह कलेक्शन शरीर एवं त्वचा के लिए हानिरहित है।

कंपनी ने कहा कि एवरीडे लक्जरी कलेक्शन स्कैंडिनेवियन कारीगरी से प्रेरित है और शानदार हैण्ड ब्लॉक प्रिन्ट्स से तैयार लिरिक कलेक्शन कश्मीर से लेकर कोलोराडो और कम्बोडिया से लेकर ईरान की यात्राओं से प्रेरित है। हर रेंज अपने आप में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों, स्थानों और संस्कृतियों का बेहतरीन चित्रण करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493