मध्य काबुल में रॉकेट दागा

काबुल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य काबुल के राजनयिक जिले में सोमवार को एक रॉकेट दागा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शी फारुख शाह के हवाले से बताया, “यह हमला स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.10 बजे वजीर अकबर खान इलाके में हुआ।”

हालांकि, अभी तक इस हमले के किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रॉकेट दागे जाने के बाद ही विदेशी दूतावासों के सायरनों को बजते सुना गया।

उन्होंने बताया कि यह रॉकेट अफगानिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय और अमेरिकी दूतावास के बीच ट्रैफिक सर्किल के पास दागा गया। इस क्षेत्र को सार्वजनिक तौर पर खोला नहीं गया है।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493