दक्षिण कोरिया, अमेरिका के सैन्याभ्यास पर उत्तर कोरिया ने चेताया

प्योंगयांग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की सेना ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सोमवार से शुरू हुए वार्षिक सैन्याभ्यास का जवाब आक्रामक तरीके से देने की चेतावनी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उत्तर कोरिया का कहना है कि यह सैन्याभ्यास अत्यंत खतरनाक कदम है।

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग-उन प्रशासन का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं। वे ‘आक्रामक प्रतिक्रियाओं’ से बच नहीं सकते।

गौरतलब है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध बढ़ने के बीच सोमवार को दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक ‘उल्ची-फ्रीडम गार्डियन’ सैन्याभ्यास शुरू किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493