प्रियंका संग काम करना पसंद करूंगा : अमृत दासू

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में जन्मे गायक/गीतकार और मॉडल अमृत दासू का कहना है कि बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अन्य भारतीय महिलाओं के लिए पश्चिम के दरवाजे खोल रही हैं और वह उम्मीद करते हैं कि उनके काम के लिए उन्हें सराहना मिल रही है।

भारतीय मूल के गायक और गीतकार ने कहा कि वह प्रियंका के साथ काम करना पसंद करेंगे।

दासू ने आईएएनएस से कहा, “प्रियंका चोपड़ा बहुत अच्छा काम कर रही हैं और वह महिलाओं और पुरुषों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। वह अन्य भारतीय महिलाओं के लिए पश्चिम के दरवाजे खोल रही हैं और मुझे उम्मीद है कि वह जो कर रही हैं, लोग उसकी सराहना कर रहे हैं, क्योंकि यह आसान काम नहीं है।”

दासू को हाल ही में उनके अंतर्राष्ट्रीय सिंगल ‘टर्न बैक टाइम’ से काफी प्रशंसा मिली। उन्होंने कहा कि प्रियंका दुनिया भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

‘एक्सॉटिक’ और ‘इन माइ सिटी’ के हिट होने के बाद प्रियंका अपने नए गीत ‘यंग एंड फ्री’ के साथ नजर आ रही हैं।

दासू के अनुसार, “मुझे हाल ही में पता चला कि वह एक गायिका भी हैं, लेकिन मुझे यह पता है कि उन्होंने अपने जीवन में सब कुछ किया है। वह मिस वर्ल्ड रहीं, 50 से अधिक फिल्में कीं, अमेरिकी टेलीविजन शो में मुख्य अभिनेत्री रहीं, उन्हें और क्या करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493