जन्मदिन परिवार के साथ मनाता हूं : पुरु छिब्बर

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता पुरु छिब्बर का कहना है कि वह अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। मंगलवार को वह 27 साल के हो गए।

अभिनेत्री विभा छिब्बर के बेटे पुरु ने कहा, “बचपन से मैं अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाता रहा हूं और मुझे इस बात की खुशी है कि अभी भी ऐसा ही है। मुझे मां से लाड़-दुलार पाना अच्छा लगता है और मैं इस दिन का उनके और बहन के साथ लुत्फ उठाता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपना जन्मदिन ट्रीट पसंद है, जिसे मां मेरे लिए बनाती है। यह बहुत स्वादिष्ट होता है और मां का प्यार जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार होता है, जो हमेशा मुझे मिलता है।”

‘खोटे सिक्के’, ‘पवित्र रिश्ता’ आदि धारावाहिकों में नजर आ चुके पुरु फिलहाल फिल्मकार महेश भट्ट के टीवी शो ‘नामकरण’ में नजर आ रहे हैं।

वह आगामी फिल्म ‘भूमि’ में अभिनेता संजय दत्त के साथ पर्दा साझा करते नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि वह ‘भूमि’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और अपने हर जन्मदिन पर बड़े व बेहतरीन प्रोजेक्ट के मिलने की इच्छा रखते हैं।

उमंग कुमार निर्देशित फिल्म ‘भूमि’ 22 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493