एचटीसी ने वीआर वाइव की कीमत 16,000 रुपये कम की

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्मार्टफोन निर्माता एचटीसी ने बुधवार को वाइव वर्चुअल रियलिटी (वीआर) डिवाइस की कीमत में 16,000 रुपये की कटौती की है, जिससे भारतीय बाजार में यह और अधिक सुलभ हो गया है।

वाइव अब भारतीय बाजार में 76,990 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसके साथ वीआर एप स्टोर वाइवपोर्ट का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसमें ग्राहक हर महीने अपनी पसंद के पांच शिर्षक (फिल्में/धारावाहिक/वेब सिरीज) चुनकर उसका अनुभव हासिल कर सकेंगे।

एचटीसी के अध्यक्ष चेर वांग ने एक बयान में कहा, “वाइव पर हमारा लक्ष्य सबसे बेहतर और सबसे उन्नत वीआर सिस्टम प्रदान करना है, जो दुनिया भर में बड़े पैमाने पर अपनाया जाए।”

एचटीसी का वाइव वीआर, दो बेस स्टेशन, दो मोशन कंट्रोलर के साथ आता है ताकि त्रिआयामी वीआर अनुभव प्राप्त हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493