यमन : होटल पर हवाई हमले में 35 लोगों की मौत

सना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। यमन की राजधानी सना में होटल पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों की ओर से किए गए हवाई हमले में 35 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव दल ने कहा कि अहाब जिले के बैत अल-एधारी इलाके में स्थित होटल के मलबे से करीब 35 शवों को बाहर निकाला गया है। बचाव अभियान अभी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493