भर्ती घोटाला: अब कांग्रेस की कुण्डली जांचेंगे शिवराज

imagesभोपाल। व्यापमं घोटाले में घायल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब कांग्रेस की कुण्डली जांचने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस राज में हुए भर्ती घोटालों की जांच कराने की घोषणा की है।

व्यापमं मामले में शिवराज सिंह चौहान किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने को तैयार नहीं हैं। वो एक के बाद एक लगातार हमले कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा होमवर्क इस मामले में शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। कांग्रेस राज में हुईं अयोग्य कर्मचारियों की भर्ती के चिट्ठे शिवराज की फाइलों में जमा हो गए हैं और इसी के साथ वो कांग्रेस को आइना दिखाने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि वो कांग्रेस राज में हुईं अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती मामलों की जांच कराएंगे एवं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस राज में तो किसी को भी नौकरियां बांट दीं गईं थीं। हमने तो शिकायतों पर जांच भी कराई, कांग्रेस राज में तो शिकायतों की सुनवाई तक नहीं होती थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493